एक साल में 616 लोगों को दिया ब्याज पर करोड़ों रुपये

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार सूदखोर मुखिया कृष्णा प्रसाद ने एक साल के अंदर 616 लोगों को करोड़ों रुपये ब्याज पर दिया है़ इसका खुलासा पासबुक, चेकबुक व खाताबही के मिलान से हुआ है़ एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि संपत्ति जांच के दौरान पता चला है कि शहर […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार सूदखोर मुखिया कृष्णा प्रसाद ने एक साल के अंदर 616 लोगों को करोड़ों रुपये ब्याज पर दिया है़ इसका खुलासा पासबुक, चेकबुक व खाताबही के मिलान से हुआ है़
एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि संपत्ति जांच के दौरान पता चला है कि शहर के कुशवाहा नगर में भी मुखिया के नाम की जमीन है़ उसके नाम पर सात ट्रैक्टर भी है़ मुखिया से ब्याज पर पैसा लेने वालों में पुलिसकर्मी, रेलवे कर्मी सहित अन्य सरकारी मुलाजिम, व्यवसायी व ठेकेदार भी है़ पुलिस के अनुसार, मुखिया के पास करीब 30 से 35 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है़
यह संपत्ति मुखिया ने 20 साल के अंदर अजिर्त की है़ उसके आय का मुख्य श्रोत सूदखोरी है़ इसके अलावे मुखिया का पर्दे के पीछे अन्य कारोबार से भी इनकार नहीं किया जा सकता़ इसकी जांच पड़ताल की जा रही है़. उन्होंने कहा कि मुखिया व उसकी पत्नी के नाम से विभिन्न बैंकों में 12 अकाउंट है़
उसके सभी एकाउंट को फ्रिज करने के लिए बैंक अधिकारियों से बात की गयी है़ जांच पूरी होने तक खाता से निकासी पर रोक रहेगा़ उन्होंने कहा कि सूद ब्याज के साथ मुखिया जमीन के खरीद बिक्री का भी कारोबार करता है़ जमीन के कारोबार में भी उसका पैसा लगा हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >