दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

तुरकौलिया : पुलिस ने विवाहिता के अधजले शव को चिता से बरामद किया है़ घटना हरदिया पंचायत के दुल्हिन टोला की है, जहां दहेज के लोभियों ने विवाहिता रंजू देवी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला रहे थ़े मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मंगलवार की रात में बरामद कर […]

तुरकौलिया : पुलिस ने विवाहिता के अधजले शव को चिता से बरामद किया है़ घटना हरदिया पंचायत के दुल्हिन टोला की है, जहां दहेज के लोभियों ने विवाहिता रंजू देवी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला रहे थ़े
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मंगलवार की रात में बरामद कर लिया़ डुमरियाघाट थाना के नारायणपुर निवासी शंभू यादव की पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व तुरकौलिया के हरदिया पंचायत के आशुतोष यादव से हुई थी़ शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुराल वाले एक बाइक और पचास हजार नकद रुपये की मांग दहेज के रूप में कर रहे थ़े
आखिरकार पैसा नहीं मिलने पर विवाहिता के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी़ थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने छह व्यक्तियों एवं छह-सात ग्रामीणों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें विवाहिता के पति आशुतोष यादव, श्वसुर लालकिशोर यादव, नवलकिशोर यादव, रामाश्रय राय सहित सास व ननद का नाम शामिल है़ दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त लोग दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को जलाकर ठिकाना लगाना चाहते थ़े ऐन मौके पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया़
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है़ इधर विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फ रार हो गये है़ गौरतलब है कि छह-सात वर्ष पूर्व एक नाबालिग लडकी की रेप के बाद गला रेतकर हत्या करने के मामले में विवाहिता के ससुर सजा काट कर जेल से एक-डेढ वर्ष पूर्व बाहर आये थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >