मोतिहारी : फर्जी प्रमाण पत्रों पर कार्यरत शिक्षकों के लिए जिला सेफ जोन बन कर रह गया है़ फ र्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत शिक्षकों के अब तक बने रहने के कारण शिक्षक अभ्यर्थियों के द्वारा फ र्जी टीइटी प्रमाण पत्र का उपयोग आवेदन में किया गया है पर इस बार डीइओ कार्यालय फ र्जी प्रमाण पत्र मामले में गंभीर है़
विभाग अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दुहराना चाहता है, जो भविष्य के लिए सरदर्द साबित हो सकता है़ नियोजन इकाई के जांच के बाद भी डीइओ कार्यालय विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सीडी से प्रमाण को खंगाला है, जिसमें वग एक से पांच में भारी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र सामने आये है़
900 में फ र्जी है 404 आवेदन
प्रारंभिक शिक्षक नियोजन के तहत वर्ग एक से पांच में 27 प्रखंडों में रिक्ति के विरुद्ध 900 आवेदकों ने नियोजन इकाइयों को आवेदन दिया है, जिसमें 404 आवेदन फ र्जी है़ डीइओ कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करे तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है़
जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि फ र्जी प्रमाण पत्र पर आवेदन करनेवाले शिक्षक अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ डीइओ ने बताया कि सभी नियोजन इकाइयों को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है़
