रंगदारी मामले में दो और नामों का खुलासा

तुरकौलिया : विद्यालय निदेशक से 20 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में दो और व्यक्तियों के नाम का खुलासा हुआ है़ थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार के विकास सिंह व गायघाट के जयप्रकाश सिंह का नाम रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया है़, जिसकी जांच की जा […]

तुरकौलिया : विद्यालय निदेशक से 20 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में दो और व्यक्तियों के नाम का खुलासा हुआ है़ थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार के विकास सिंह व गायघाट के जयप्रकाश सिंह का नाम रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया है़, जिसकी जांच की जा रही है़ गौरतलब है कि गत दिनों बालगंगा स्थित आर्य विद्यापीठ विद्यालय के निदेशक प्रकाश अरुण से अपराधियों ने मोबाइल पर 20 लाख रुपया बतौर रंगदारी के रूप में मांग की थी.
जहां अपराधियों ने धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी की राशि 30 मार्च तक नहीं मिला तो जान से मार देंग़े पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 30 मार्च को ही हरसिद्धि थाना क्षेत्र के काठवासी मठलोहियार के पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था़ पूछताछ के दौरान उक्त दोनों की संलिप्तता होने की बात सामने आयी है़ अभी तक कई अहम सुराग मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >