रिमांड होम के बाल बंदी अनशन पर बैठे

मोतिहारी : रिमांड होम मोतिहारी के बाल कैदियों के बीच झड़प में घायल मुरारी कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दर्जनों बाल बंदी सोमवार को अनशन पर बैठ गय़े उनका कहना था कि मुरारी ने गलत किया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए़ सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार […]

मोतिहारी : रिमांड होम मोतिहारी के बाल कैदियों के बीच झड़प में घायल मुरारी कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दर्जनों बाल बंदी सोमवार को अनशन पर बैठ गय़े उनका कहना था कि मुरारी ने गलत किया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए़ सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह ने रिमांड होम पहुंच कर मामले की जांच की़
उन्होंने बताया कि जांच में मुरारी पर लगाये गये आरोप सही पाये गये हैं उसके विरुद्घ एफआइआर दर्ज कराया जायेगा़ उन्होंने पूरे मामले में रिमांड होम के पदाधिकारी व कर्मी दोषी हैं़ उनकी मौजूदगी में घटना हुई, लेकिन उनके द्वारा वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी नही दी गयी़ यह गंभीर मामला है़ इसको लेकर पदाधिकारी व कर्मियों से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है़ संतोषपद्र जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़
यहां बताते चले कि बाल बंदियों के बीच मारपीट में तीन बाल बंदी घायल हो गये थ़े परिजनों के पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुरारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया़ इस मामले में मुरारी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में एफआइआर दर्ज की गयी है़ इधर दूसरे गुट के बाल बंदियों ने मुरारी पर कई गंभीर आरोप लगा कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गय़े कार्रवाई के आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >