मोतिहारी में तीन नक्सली गिरफ्तार

पकड़ीदयाल : चिमनी संचालक से लेवी की रकम मांगने आये तीन नक्सलियों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया. पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों नक्सली उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं. उनके पास से पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, लेवी का पर्चा व लेवी की रसीद बरामद की गयी है. डीएसपी […]

पकड़ीदयाल : चिमनी संचालक से लेवी की रकम मांगने आये तीन नक्सलियों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया. पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों नक्सली उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं. उनके पास से पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, लेवी का पर्चा व लेवी की रसीद बरामद की गयी है.

डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि अजय साह नामक नक्सली राजेपुर नवादा स्थित चिमनी संचालक से लेवी के 50 हज़ार रुपये लेने आया था. पुलिस को इसकी पहले से सूचना थी. पहले अजय साह नाम का नक्सली पकड़ा गया, जो चैता बभनटोली का रहने वाला है. पूछताछ के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों चैता बभनटोली के दिनेश साह व रूपनी मठ टोला के रामबाबू बैठा को गिरफ्तार किया. दोनों की गिरफ्तारी पकड़ीदयाल के डुमरबना क्षेत्र से हुई.
एसपी अभियान एचएस गौरव ने बताया कि बड़े नक्सली जेल के अंदर हैं. ऐसे में नए युवक संगठन में जुड़कर लेवी वसूल रहे हैं. शिवहर का खैरवा गांव नक्सलियों का आश्रय स्थल है. वहीं से योजना बनाकर ये लेवी की वसूली करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ के बाद आधा दर्जन नक्सलियों को चिह्नित किया गया है. डीएसपी ने कहा कि पता चला है कि
मोतिहारी में तीन
क्षेत्र में कुछ सफेदपोश नक्सलियों को आश्रय देते हैं. पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी. डीएसपी ने बताया कि मोबाइल डेटा के आधार पर नक्सलियों से बात करनेवालों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में अभियान एसपी एचएस गौरव, डीएसपी दिनेश पांडेय, पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मयंकेश्वर महतो, पताही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, फेनहारा के थानाध्यक्ष रोहित सहित पुलिस बल शामिल रहे.
राजेपुर के नवादा चिमनी पर
आये थे लेवी की रकम लेने
गिरफ्तार एक नक्सली पकड़ीदयाल चैता का निवासी
लेवी का परचा, रसीद, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
शिवहर का खैरवा गांव बना नक्सलियों का आश्रय स्थल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >