विवाहिता को पीट घर से निकाला

मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के हरदिया गांव में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. उसका भाई समझौता करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घायल संगीता देवी, उसके भाई सुनील साह व अनील साह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को […]

मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के हरदिया गांव में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. उसका भाई समझौता करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घायल संगीता देवी, उसके भाई सुनील साह व अनील साह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर संगीता ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है. उसने पति कृष्णा साह, ससुर मुन्नीलाल साह, सास, उमरावती देवी, ननद मंजू देवी सहित दिनेश साह, दिनानाथ साह, रामनाथ साह, इंदू देवी व पुजा देवी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में कृष्णा साह के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में चार चक्का गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे.सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया,
लेकिन ससुराल वाले नहीं माने. कुछ महिने तक मायके में रही, उसके बाद भाई दिल्ली से आया. उसके साथ समझौता के लिए ससुराल गयी. जैसे ही घर में कदम रखी कि उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिल लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. पुलिस कैम्प प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >