दंपती सहित तीन को किया घायल

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कुशहर गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपती सहित तीन को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, उसके बाद धमकी देकर सभी फरार हो गये. घायल सुकदेव राउत, उसकी पत्नी रीता देवी व भाभी इतवारी देवी का इलाज सदर […]

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कुशहर गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपती सहित तीन को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, उसके बाद धमकी देकर सभी फरार हो गये. घायल सुकदेव राउत, उसकी पत्नी रीता देवी व भाभी इतवारी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर सुकदेव राउत ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है.उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठ बातचीत कर रहा था.इस दौरान बबन राय, विनय राय, उज्जवल राय व शांति देवी ने हरवे हथियार से लैस होकर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. पिस्टल से फायरिंग करते हुए दहशत फैलाया, उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गये. पुलिस कैम्प प्रभारी भरत राय ने कहा कि आवेदन को कार्रवाई के लिए केसरिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >