शादी की रश्म कर वापस लौट रहे युवक को पीटा

मोतिहारी : चकिया थाने के बांसघाट कोनिया टोला निवासी अशोक चौधरी के साथ मारपीट की गयी. उसकी शाम में बरात निकलने वाली थी. आम-महुआ विवाह के रश्म को लेकर महिलाओं के साथ भुवन छपरा गांव गया था. वापस लौटते समय बीच रास्तें में घेरकर उसे बेरहमी से पीटा गया. घटना को लेकर अशोक ने अजा/जजा […]

मोतिहारी : चकिया थाने के बांसघाट कोनिया टोला निवासी अशोक चौधरी के साथ मारपीट की गयी. उसकी शाम में बरात निकलने वाली थी. आम-महुआ विवाह के रश्म को लेकर महिलाओं के साथ भुवन छपरा गांव गया था. वापस लौटते समय बीच रास्तें में घेरकर उसे बेरहमी से पीटा गया. घटना को लेकर अशोक ने अजा/जजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उसने भुवन छपरा के ध्रुव राय,आकाश कुमार, अमन कुमार राय व राहुल कुमार राय को आरोपित किया है. उसने दहश्त फैलाने के लिए हवाई फायरिंग का भी आरोपप लगाया है. गले से सोने की चेन, भाभी के गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है.

अजा/जजा थाना के प्रभारी विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >