जमीन बेचने से इंकार करने पर पीटा

मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के मझरिया गांव में कम किमत पर जमीन बेचने से इंकार करने पर महंथ महतो के साथ मारपीट की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर महंथ ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान […]

मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के मझरिया गांव में कम किमत पर जमीन बेचने से इंकार करने पर महंथ महतो के साथ मारपीट की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर महंथ ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान मनेजर महतो व दसई महतो ने दरवाजे पर आकर कम किमत पर जमीन रजिस्टरी करने का दबाव बनाने लगे. इंकार करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. पॉकेट से 120 रूपये छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैम्प प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >