पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

मुजफ्फरपुर का एक गिरफ्तार पंप मालिक के पास आकर पुष्कर से फोन कर करायी बात पुष्कर व कुख्यात कुणाल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज डुमरियाघाट : थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया निवासी पेट्रोल पंप व चिमनी संचालक अमरेंद्र सिंह से अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी. उनके घर आकर एक युवक ने कहा कि […]

मुजफ्फरपुर का एक गिरफ्तार

पंप मालिक के पास आकर पुष्कर से फोन कर करायी बात
पुष्कर व कुख्यात कुणाल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
डुमरियाघाट : थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया निवासी पेट्रोल पंप व चिमनी संचालक अमरेंद्र सिंह से अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी. उनके घर आकर एक युवक ने कहा कि उसे सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद कुख्यात पुष्कर सिंह ने भेजा है. उसने पुष्कर के पास फोन लगा अमरेंद्र सिंह से बात करायी. पुष्कर ने कहा कि मेरा लड़का गया है,उसे दस लाख रुपये की व्यवस्था कर दे दो, वरना अंजाम बुरा होगा.
रंगदारी व धमकी सुनकर अमरेंद्र ने उस लड़के को पकड़ लिया, उसके बाद पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे व दारोगा अमित कुमार वर्मा ने पहुंच रंगदारी वसूलने आये बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना अंतर्गत चांदपुर गांव का शशि कुमार सिंह है. उसने पूछताछ में खुलासा किया है कि सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद पुष्कर सिंह ने दस लाख रुपये लेने के लिए उसे अमरेंद्र सिंह के पास भेजा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ चल रही है. जेल में बंद पुष्कर सिंह को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. पुष्कर पीपरा के कुड़िया गांव का रहने वाला है. कुंअरपुर पंचायत के मुखिया पति वीरेंद्र ठाकुर व उसके पुत्र राजकपुर ठाकुर की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. पुष्कर कुख्यात कुणाल सिंह का शागिर्द बताया जा रहा है, क्योंकि मुखिया पति व पुत्र की हत्या में कुणाल सिंह भी आरोपी है, जो फिलहाल हत्या, रंगदारी सहित कई गंभीर कांडों में जेल में बंद है.
वर्ष 2013 में भी मांगी गयी थी बीस लाख की रंगदारी : ज्ञात हो की पूर्व से ही चिमनी संचालक अपराधियो से पीड़ित रहा है. वर्ष 2013 में कुख्यात बबलू दुबे ने पम्प मालिक सह चिमनी संचालक से बीस लाख रुपए रंगदारी मांगी थी. साथ ही नक्सलियों ने भी व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी. इसको लेकर ही उसने बबलू की हत्या के लिए कुणाल सिंह से हाथ मिलाया था.
कुणाल के साथ अमरेंद्र के सबंध हुए थे उजागर
कुख्यात कुणाल की गिरफ्तारी के बाद बेतिया न्यायालय परिसर में बबलू दूबे की हत्या के संबंध में उससे पूछताछ हुई तो पेट्रोल पंप संचालक अमरेंद्र सिंह से उसके रिश्ते सामने आये. उसने पुलिस को बताया था कि अमरेंद्र सिंह ने बबलू दूबे की हत्या के लिए पैसा फंडिंग की थी. पुलिस ने अमरेंद्र को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे तुरंत जमानत मिल गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >