मजदूर के साथ मारपीट जिंदा जलाने की कोशिश

मोतिहारी : पलनवा थाने के सिसवनिया गांव में एक मजदूर को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. बताया जाता है कि वह चापाकल पर पानी पीने गया था. इसी बीच घरवालों उसकी पिटाई कर दी. वही तेल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की. शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचायी. मजदूर जैतापुर गांव […]

मोतिहारी : पलनवा थाने के सिसवनिया गांव में एक मजदूर को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. बताया जाता है कि वह चापाकल पर पानी पीने गया था. इसी बीच घरवालों उसकी पिटाई कर दी. वही तेल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की. शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचायी. मजदूर जैतापुर गांव का जितेंद्र पासवान बताया जाता है.

उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि वह सेनेटरी का काम करता है. सिसवनिया गाद के ढोड़ाई मियां के मकान निर्माण में सेनेटरी का काम किया था. मजदूरी का 12 हजार रूपये ढोड़ाई मियां से लेकर महेश झा के पास सेनेटरी करने पहुंचा. काम करने के दौरान उसे प्यास लगी.
वह महेश के चापाकल पर गया और ग्लास लेकर पानी पीने लगा. इतने में महेश के घर वाले उपेंद्र झा, सुरेंद्र झा, मनोज झा, कैलाश झा, राधेश्याम झा, चंद्रभूषण झा, ओमप्रकाश झा व धीरज झा घर से निकल आये और सभी ने मिल उसे बेरहमी से पीटा. पॉकेट से 12 हजार कैश, मोबाइल व गले से हनुमानी लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पलनवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >