न्यायालय परिसर में वकील पर हमला, मांगा 50 हजार

नगर थाना में प्राथमिकी छानबीन में जुटी पुलिस मोतिहारी : सिविल कोर्ट मोतिहारी के अधिवक्ता संजीव कुमार के साथ न्यायालय परिसर में मारपीट की गयी. वह सिविल कोर्ट कैंपस नंबर 2 में टेबल पर बैठे थे. इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा. उसने अधिवक्ता से गलत असंवैधानिक प्रमाणपत्र बनाने कहा. उन्होंने इंकार किया तो […]

नगर थाना में प्राथमिकी छानबीन में जुटी पुलिस

मोतिहारी : सिविल कोर्ट मोतिहारी के अधिवक्ता संजीव कुमार के साथ न्यायालय परिसर में मारपीट की गयी. वह सिविल कोर्ट कैंपस नंबर 2 में टेबल पर बैठे थे. इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा. उसने अधिवक्ता से गलत असंवैधानिक प्रमाणपत्र बनाने कहा. उन्होंने इंकार किया तो उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी.
वहीं हत्या की नियत से गर्दन पकड़ दबाने लगा. उनसे 50 हजार की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी. अधिवक्ता सहयोगियों ने पहुंच बीच बचाव की, तब जाकर मामला शांत हुआ. घटना को लेकर अधिवक्ता संजीव कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने चकिया थाने के शीतलपुर निवासी प्रमोद प्रसाद को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. अधिवक्ता संजीव ने पुलिस को बताया है कि प्रमोद ने आंख फोड़ने की नियत से उनपर हमला भी किया. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >