जमीन विवाद को लेकर झड़प में चार घायल

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियापुर गांव में मोहन राम को जमीन विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठ था. इस दौरान ग्रामीण भागीरथ राम, लालू राम, […]

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियापुर गांव में मोहन राम को जमीन विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठ था. इस दौरान ग्रामीण भागीरथ राम, लालू राम, रामपूजन राम, शिवपूजन राम, देवपूजन राम, राजेंद्र राम सहित अन्य लोग दरवाजे पर पहुंच खूंटा हिलाने लगे.

विरोध करने पर गाली गलौज की. गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पिता, पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की. वहीं महिलाओं के शरीर से आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए संग्रामपुर थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >