मोतिहारी में व्यवसायी के घर का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के गांधी नगर मुहल्ला में चोरों ने कपड़ा व्यवसायी कृष्णा प्रसाद के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली. कृष्णा प्रसाद व्यवसाय के सिलसिले में बाहर गये थे, जबकि उनकी पत्नी रिंकी देवी अपने बीमार पुत्र राहुल को डॉक्टर से दिखाने मुजफ्फरपुर गयी […]

मोतिहारी : शहर के गांधी नगर मुहल्ला में चोरों ने कपड़ा व्यवसायी कृष्णा प्रसाद के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली. कृष्णा प्रसाद व्यवसाय के सिलसिले में बाहर गये थे, जबकि उनकी पत्नी रिंकी देवी अपने बीमार पुत्र राहुल को डॉक्टर से दिखाने मुजफ्फरपुर गयी थी. इस दौरान चोरों ने ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. मुजफ्फरपुर से वापस लौटने पर रिंकी देवी ने देख कि उसके घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है.

घर के अंदर सारा सामान बिखरा देख उन्होंने नगर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. घटना को लेकर व्यवसायी की पत्नी रिंकी देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि वह गांधी नगर रमना में कुशल प्रसाद के मकान में किराये पर रहती है. 20 फरवरी को मकान मालिक कुशल प्रसाद किसी काम से पटना चले गये. वहीं 21 फरवरी को वह अपने पुत्र का इलाज कराने मुजफ्फरपुर गयी. इस दौरान चोरों ने सीढ़ी

मोतिहारी में व्यवसायी
घर के रास्ते रोशनदान तोड़ घर के अंदर घुस कर सात हजार कैश, 40 पीस चांदी का सिक्का, सोने का हार, कान का झुमका, दो लॉकेट, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, एक टीवी व कीमती सामान सहित करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
मकान मालिक भी चले गये थे पटना, चोरों ने तोड़ा ताला
नकद, आभूषण टीवी सहित कीमती सामान ले गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >