नरेश पर दिल्ली में दर्ज हैं नोट डबलिंग के दो मामले

दिल्ली के जेल में रहा है महीनों तक, यूपी के राजू से ली थी ट्रेनिंग मिस्कॉट की एक महिला को लगाया था चूना पकड़ा गया मोतिहारी : शहर के मीना बाजार से गिरफ्तार नोट डबलर गिरोह के बदमाश नरेश महतो पर दिल्ली में भी मामला दर्ज है. वह दिल्ली में नोट डबलिंग की कई घटनाओं […]

दिल्ली के जेल में रहा है महीनों तक, यूपी के राजू से ली थी ट्रेनिंग

मिस्कॉट की एक महिला को लगाया था चूना पकड़ा गया
मोतिहारी : शहर के मीना बाजार से गिरफ्तार नोट डबलर गिरोह के बदमाश नरेश महतो पर दिल्ली में भी मामला दर्ज है. वह दिल्ली में नोट डबलिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. दिल्ली पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा भी था, जिसमें दिल्ली जेल में कई महीनों तक उसे रहना पड़ा था. जमानत पर छूटने के बाद मोतिहारी आया. यहां आने पर गिरोह बना भोले-भाले लोगों को झांसा देकर ठगी करने लगा. बीते बुधवार को मिस्कॉट मुहल्ला की नीतू देवी मेन रोड स्थित पीएनबी बैंक के नीचे एडीबीआइ बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गयी थी. वहां नरेश पहले से खड़ा था. नीतू जब पैसा निकाल एटीएम से बाहर आयी तो नरेश ने उससे दो हजार कैश व एटीएम कार्ड झपट लिया. उसके एटीएम से बाद में आठ हजार कैश भी निकाल लिया.
अगले दिन नीतू मीना बाजार आयी तो नरेश पर उसकी नजर पड़ी. उसने शोर मचाते हुए अपने भाई को बुलाया. उसका भाई आया और नरेश को पकड़ने के लिए दौड़ा. स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ उसकी जम कर धुनाई की, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया. उसके पास से नोट के साइज का कागज का एक बंडल बरामद हुआ. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि पूछताछ में नरेश ने नोट डबलिंग के धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उसने बताया है कि दिल्ली में यूपी के राजू पासवान के साथ सब्जी बेचता था. राजू पासवान ने ही उसे नोट डबलिंग की ट्रेनिंग दी थी. इंस्पेक्टर ने बताया कि मिस्कॉट की नीतू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. नरेश पीपराकोठी के मठिया बरियारपुर गांव का रहनेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >