शराब माफिया ने सैप जवान को रौंदा, मौत

मधुबन (पूचं) : राजेपुर थाने के मधुआहांवृत्त में शराब माफियाओं ने गश्ती दल में शामिल सैप के जवान को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल सैप जवान दिनेश कुमार सिन्हा की मौत इलाज के लिए मोतिहारी जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. वह नालंदा जिले के अस्थावा […]

मधुबन (पूचं) : राजेपुर थाने के मधुआहांवृत्त में शराब माफियाओं ने गश्ती दल में शामिल सैप के जवान को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल सैप जवान दिनेश कुमार सिन्हा की मौत इलाज के लिए मोतिहारी जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. वह नालंदा जिले के अस्थावा थाने के मोहम्मदपुर गांव के स्व. रामचंद्र सिन्हा का पुत्र था.

जानकारी के अनुसार राजेपुर पुलिस मधुबन-मीनापुर-मुजफ्फरपुर पथ में गश्ती कर रही थी. 11 बजे रात में मधुआहांवृत्त गांव के पास मुजफ्फरपुर की ओर से दो गाड़ियां होंडा सिटी व स्कॉर्पियो आती दिखीं. पुलिस ने शक होने पर जांच के लिए गाड़ियों को रोका. पहले होंडा सिटी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल3सीएके/3111 था, रुकते ही चालक भागने लगा. गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति पकड़ा गया. तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर बैक कर भागने लगी. तब तक जवान दिनेश कुमार सिन्हा दौड़ कर स्कॉर्पियो के पास पहुंच गया. चालक को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान चालक गाड़ी को तेजी से पीछे कर जवान को रौंद दिया. पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह व सैप जवान घायल दिनेश को प्राथमिक चिकित्सक के बाद मोतिहारी रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
शराब कारोबारियों की 24 घंटे में दूसरी वारदात है. सोमवार की सुबह हरसिद्धि थाने के कोबेया मुशहर टोली गांव में पुलिस टीम पर हमला कर शराब माफियाओं ने कारोबारियों को छुड़ा लिया, इसमें एक पुलिस जवान जख्मी हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >