विवाहिता को जला कर मारने का आरोपित गिरफ्तार

पताही (मोतिहारी) : पुलिस ने थाने क्षेत्र के चंपापुर गांव में छापेमारी कर मंगलवार की सुबह दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार देने के आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया है. आरोपित चंपापुर गांव का जलील मियां है. मामले को ले परसौनी गांव के जवाद हुसैन ने छतौनी पुलिस को आवेदन देकर पुत्री […]

पताही (मोतिहारी) : पुलिस ने थाने क्षेत्र के चंपापुर गांव में छापेमारी कर मंगलवार की सुबह दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार देने के आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया है. आरोपित चंपापुर गांव का जलील मियां है. मामले को ले परसौनी गांव के जवाद हुसैन ने छतौनी पुलिस को आवेदन देकर पुत्री शहनाज खातून को 18 जनवरी की रात ससुर जलील मियां, देवर एवं देवरानी सहित सात लोगों द्वारा अपने पुत्री को दहेज को लेकर केरोसिन तेल छिड़क कर जला देने तथा जलने के बाद मोतिहारी के मनी अस्पताल में पुत्री की मौत हो जाने का आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में थाना में कांड संख्या 14/ 18 दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >