दवा व्यवसायी के घर पर बम विस्फोट कर फैलायी दहशत

मिस्कॉट मुहल्ले में है व्यवसायी का मकान व प्रतिष्ठान पुलिस ने अवशेष किया बरामद मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मुहल्ला में दवा व्यवसायी प्रभुनाथ प्रसाद के आवास पर अपराधियों ने बम विस्फोट कर दहशत फैला दी. घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है. उस समय दवा व्यवसायी सहित उनका परिवार खाना खाकर सोने की […]

मिस्कॉट मुहल्ले में है व्यवसायी

का मकान व प्रतिष्ठान
पुलिस ने अवशेष किया बरामद
मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मुहल्ला में दवा व्यवसायी प्रभुनाथ प्रसाद के आवास पर अपराधियों ने बम विस्फोट कर दहशत फैला दी. घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है. उस समय दवा व्यवसायी सहित उनका परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी में थे. अचानक पैसेज में जोरदार धमाके के साथ धुआं भर गया.
दहशतजदा परिवार कुछ देर तक घर में दुबके रहे. धमाका की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद व्यवसायी ने घर से निकल मुहल्लेवासियों को घटना की जानकारी दी, उसके बाद नगर पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया. सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, नाका एक व दो की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. घटना स्थल से बम का अवशेष (सुतली) बरामद हुआ है. व्यवसायी ने बताया कि बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि मकान दहल गया. दीवार पर टंगी घड़ी गिर कर क्षतिग्रस्त हो गयी. उन्होंने बताया कि उनको किसी से कोई दुश्मनी नहीं है,
नहीं रंगदारी का किसी के द्वारा कोई डिमांड किया गया. ऐसे में घटना के पीछे किसी असामाजिक तत्वों का ही हाथ हो सकता है. आगे बताया कि असामाजिक तत्व उन्हें हमेशा परेशान करते है. रात में ईंट-पत्थर चला घर के खिड़की की शीशा कई बार तोड़ चुके हैं. घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत की साये में है. मां तारा ड्रग नामक प्रतिष्ठान व मकान एक की बिल्डिंग में है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बरामद अवशेष को देखने से पटाखा लग रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है. व्यवसायी द्वारा अबतक लिखित सूचना नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >