क्रेक ट्रैक मेंटनेंस के ब्लॉग में 40 मिनट प्रभावित रहा परिचालन

मोतिहारी : जीवधारा-मोतिहारी के बीच रेलवे फाटक संख्या 161 के 4/5 किलोमीटर पर रेल पटरी के वेल्डिंग क्रेक की मेंटनेंस कार्य बुधवार को पूरा हुआ. मरम्मती कार्य को लेकर बुधवार को 40 मिनट का ब्लॉग रहा. इस दौरान रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. करीब डेढ़ बजे के मेंटनेस कार्य पूरा हुआ. इंजीनियरिंग […]

मोतिहारी : जीवधारा-मोतिहारी के बीच रेलवे फाटक संख्या 161 के 4/5 किलोमीटर पर रेल पटरी के वेल्डिंग क्रेक की मेंटनेंस कार्य बुधवार को पूरा हुआ. मरम्मती कार्य को लेकर बुधवार को 40 मिनट का ब्लॉग रहा. इस दौरान रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. करीब डेढ़ बजे के मेंटनेस कार्य पूरा हुआ. इंजीनियरिंग टीम की हरी झंडी के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. बताते चले कि मंगलवार की दोपहर घटना स्थल पर रेल पटरी के वेल्डिंग क्रेक होने की सूचना पेट्रौलिंग कर्मी को मिली. जानकारी के बाद सुरक्षा के ख्याल से रेल खंड पर कॉसन पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा था. पीडब्लयूआई किशोर कुमार भारती ने बताया कि मेंटनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >