नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पछुआ हवा

अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर मोतिहारी : मौसम की यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. मैदानी भागों में कहीं-कहीं तथा तराई के अनेक स्थानों में घने कुहासे छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री […]

अगले तीन दिनों तक जारी

रहेगी शीतलहर
मोतिहारी : मौसम की यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. मैदानी भागों में कहीं-कहीं तथा तराई के अनेक स्थानों में घने कुहासे छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 15-18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री रहने का अनुमान है. औसतन 7-9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है.
किसानों को सुझाव
हवा में नमी के कारण पिछात आलू में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गयी है. ऐसे में किसान रीडोमिल नामक दवा का 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें. विलंब से बोई गयी गेहूं की फसल जो 21-25 दिनों की हो गयी है, उसमें सिंचाई कर 30 किलो नेत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें. 40-50 दिन वाले गेहूं फसल में दूसरी सिंचाई करें. फसल में यदि दीमक का प्रकोप दिखाई दे तो बचाव के लिए क्लोरपाइरिफाश 20ईसी दो लीटर प्रति एकड़ 20-25 किलो बालू में मिलाकर खेत में शाम को छिड़क दे और सिंचाई करें.
पशुपालकों के लिए सलाह
कोल्ड डे व शीतलहर को देखते हुए दुधारू पशुओं के रखरखाव व खान-पान पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. निम्न तापमान के कारण दूध में कमी दूर करने के लिए दाने के साथ कैल्शियम दें. रात में पशुओं को खुले स्थानों पर न रखे. बिछावन के लिए सूखे पुआल व रख का उपयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >