सदर अस्पताल के चिकित्सकों
ने किया पटना रेफर
मोतिहारी : पहाड़पुर थाना अंतर्गत नयागांव भुतहा में जमीन विवाद को लेकर शिवपूजन ओझा व उसके रिश्तेदार राजू ओझा को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया.
घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां राजू ओझा की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है. घटना मंगलवार सुबह की है. इस संबंध में शिवपूजन ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान ग्रामीण विनोद सिंह, अशोक सिंह, विजय सिंह, विजय मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, पवन सिंह व लालबाबु सिंह हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज करने लगे.
विरोध करने पर लोहे की रॉड से राजू के सिर पर मार घायल कर दिया. शिवपूजन बचाने गया तो उसे फरसा से मार घायल कर दिया. घर में घुसकर तोड़फोड़ की. वहीं पेटी तोड़ नकद 35 सौ व आभूषण लूट लिया. घर से सामान निकाल बाहर फेंक कब्जा की नियत से घर में ताला लगा दिया. स्थानीय लोगों ने पहुंच जान बचायी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पहाड़पुर थाना भेजा जायेगा.
