चापाकल पर पानी पीने गये मजदूर को पीटा

मोतिहारी : रामगढ़वा थाने के बेला गांव में चापाकल पर पानी पीने गये एक मजदूर को बेरहमी से पीटा गया. उसे सदर में भर्ती कराया गया है. पीड़ित मजदूर रामजी राम बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विश्वंभरपुर गांव का रहनेवाला है. अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बेला गांव के कैलाश यादव […]

मोतिहारी : रामगढ़वा थाने के बेला गांव में चापाकल पर पानी पीने गये एक मजदूर को बेरहमी से पीटा गया. उसे सदर में भर्ती कराया गया है. पीड़ित मजदूर रामजी राम बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विश्वंभरपुर गांव का रहनेवाला है. अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बेला गांव के कैलाश यादव व उसकी पत्नी बबुंती देवी को आरोपित किया है. बताया कि राजमिस्त्री का काम करने बेला गांव गया था. प्यास लगने पर कैलाश यादव के दरवाजे पर चापाकल पर पानी पीने चला गया. इस दौरान कैलाश व उसकी पत्नी गाली-गलौज की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >