" 35 के लिए महिला को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : शहर के बलुआ गोपालपुर में ग्रुपींग किस्त में 35 रुपये कम देने का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. उसके आभूषण छीन लिये गये.घटना को लेकर घायल महिला खुशबू खातून ने नगर थाना में आवेदन दिया है.उसने मुहल्ले के ही गुड़िया खातून, नसीमा खातून व सकीला खातून को आरोपित की […]

मोतिहारी : शहर के बलुआ गोपालपुर में ग्रुपींग किस्त में 35 रुपये कम देने का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. उसके आभूषण छीन लिये गये.घटना को लेकर घायल महिला खुशबू खातून ने नगर थाना में आवेदन दिया है.उसने मुहल्ले के ही गुड़िया खातून, नसीमा खातून व सकीला खातून को आरोपित की है. उसने पुलिस को बताया है कि मुहल्ले की दस महिलाओं का सामूह ग्रुपींग चलता है. उसने खुशबू भी सदस्य है और रोजाना 35 रुपये ग्रुप में जमा करती है.

गुरुवार की सुबह उक्त तीनों महिला उसके दरवाजे पर पहुंची. उसे गुड़िया के घर बुलाकर ले गयी. कहने लगी कि तुमने ग्रुप में 35 रुपये कम दिया है. उसने विरोध किया तो मारपीट कर उसे घायल कर दिया. आभूषण छीन आरोपी महिलाओं ने केस करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >