शादी की नीयत से अपहरण

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत झिटकहिया गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. घटना को लेकर अपह्त लड़की के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सरेह में बकरी चराने गयी थी. इस दौरान शादी की नियत से उसका अपहरण कर […]

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत झिटकहिया गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. घटना को लेकर अपह्त लड़की के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सरेह में बकरी चराने गयी थी. इस दौरान शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया गया. उसने चिरैया थाना के महुआही निवासी कन्हाई राय, गेना राय, व गुड्डु सहनी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >