मोतिहारी : एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं दिये जाने पर मरीजों ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. सुदूर क्षेत्रों से काफी संख्या में वैक्सीन के लिए पहुंचे मरीज घंटों सदर अस्पताल परिसर में जमे रहे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नारेबाजी के बीच पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद मरीज शांत हुए.
एंटी रैबीज का खत्म होने का लगा बोर्ड
मोतिहारी : एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं दिये जाने पर मरीजों ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. सुदूर क्षेत्रों से काफी संख्या में वैक्सीन के लिए पहुंचे मरीज घंटों सदर अस्पताल परिसर में जमे रहे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नारेबाजी के बीच पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने-बुझाने […]

बताते चलें कि मरीज वैक्सीन के लिए रक्सौल, छौड़ादानों, घोड़ासहन, तुरकौलिया, पहाड़पुर आदि सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे थे. उनका कहना था कि हमलोग वैक्सीन के लिए ठंड के जारी तेज असर के बीच सदर अस्पताल पहुंचे हैं. दूर से आने के कारण पैसे की बर्बादी भी हो रही है. हम
लोगों की आर्थिक हालात भी अच्छी नहीं है. लेकिन, अस्पताल प्रशासन एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने में उदासीनता बरत रहा है. विदित हो कि पिछले कई माह से सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो चुका है.
और तो और अस्पताल प्रशासन वैक्सीन उपलब्ध कराने के बजाय डीएस कार्यालय के समीप बोर्ड पर वैक्सीन समाप्त होने का नोटिस लगा दिया. अस्पताल सूत्रों की माने, तो वैक्सीन के लिए संबंधित एजेंसी से पत्राचार किया गया है. आपूर्ति होने के बाद ही मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध करायी जायेगी.
सदर अस्पताल में पिछले कई माह से खत्म है एंटी रैबीज वैक्सीन
स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद मरीज हुए शांत