नये कानून को बताया त्रुटिपूर्ण

सिर्फ इमरजेंसी सेवा रही बहाल रक्सौल : ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय चिकित्सक हड़ताल पर रहे. आइएमए से जुड़े चिकित्सकों ने सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक सरकार के नये मेडिकल बिल के विरोध में प्रदर्शन किया. डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]

सिर्फ इमरजेंसी सेवा रही बहाल

रक्सौल : ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय चिकित्सक हड़ताल पर रहे. आइएमए से जुड़े चिकित्सकों ने सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक सरकार के नये मेडिकल बिल के विरोध में प्रदर्शन किया. डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी नहीं चल सकी. इसके कारण ओपीडी में इलाज के लिए आये मरीजों को बैरंग वापस जाना पड़ा. आइएमए के स्थानीय सचिव डॉ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि संघ के आह्वान पर हमलोगों ने आज काम नहीं किया है. अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं चली हैं.
वहीं संघ में शामिल निजी चिकित्सकों ने भी अपनी प्राइवेट क्लिनिक को बंद रख इस बिल का विरोध किया है. यहां बता दें कि सरकार के द्वारा लाये गये नये बिल के तहत होमियोपैथ, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सक व अन्य देसी चिकित्सकों को भी एक ट्रेनिंग के बाद एमबीबीएस के बराबर इलाज करने की मान्यता मिल जायेगी. इसका आइएमए विरोध कर रहा है. मंगलवार को हुए प्रदर्शन में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ एससी शर्मा, डॉ सेराज अहमद, डॉ एचपी गुप्ता, डॉ उमेश कुमार, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ सुनील कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >