चालक ने गार्ड का सिर फोड़ा

दुस्साहस . कांटी मेन ब्लॉग में ट्रेन खोलने की सूचना पास कराने का मामला ऑन ड्यूटी चालक अरविंद को मुजफ्फरपुर जीआरपी ने पकड़ा घायल गार्ड वीरेंद्र तिवारी के सिर में लगे हैं आठ टांके चालक का मोबाइल बंद रहने को लेकर हुई बहस मोतिहारी : रक्सौल-मुजफ्फरपुर 75232 डीएमयू के चालक व गार्ड के बीच हुई […]

दुस्साहस . कांटी मेन ब्लॉग में ट्रेन खोलने की सूचना पास कराने का मामला

ऑन ड्यूटी चालक अरविंद को मुजफ्फरपुर जीआरपी ने पकड़ा
घायल गार्ड वीरेंद्र तिवारी के सिर में लगे हैं आठ टांके
चालक का मोबाइल बंद रहने को लेकर हुई बहस
मोतिहारी : रक्सौल-मुजफ्फरपुर 75232 डीएमयू के चालक व गार्ड के बीच हुई मारपीट मामले में चालक अरविंद कुमार सिंह को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएमयू के गार्ड वीरेंद्र तिवारी (59) की शिकायत पर मुजफ्फरपुर जीआरपी ने चालक को ऑन ड्यूटी रविवार की रात हिरासत में लिया है.
घटना पीपराहा-कांटी स्टेशन के बीच कांटी होम सिग्नल की है. स्टेशन के होम सिग्नल समीप रेलवे फाटक संख्या 113 सी के जाम होने के कारण डीएमयू को मेन ब्लॉग में रोकना पड़ा. बताया जाता है कि गेट के बीच एक ट्रक आकर फंस गया, जिस कारण मुजफ्फरपुर जा रही डीएमयू को घंटों रुकना पड़ा. इसी बीच चालक व गार्ड के बीच वाॅकी-टाॅकी पर बात नहीं होने व चालक के प्राइवेट मोबाइल बंद होने को लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गयी. विवाद बढ़ने पर चालक ने टॉर्च से गार्ड वीरेंद्र तिवारी पर हमला कर दिया. जिसमें गार्ड को गहरी चोट आयी है, वही उनका सर भी फुट गया है.
प्राथमिक उपचार में गार्ड को आठ टांका लगा है. इधर ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर गार्ड वीरेंद्र तिवारी ने रेल थाना में शिकायत दर्ज करायी है. मुजफ्फरपुर रेल थाना इंस्पेक्टर अच्छेलाल यादव ने बताया कि गार्ड ने चालक पर ट्रेन खोलने के लिए संपर्क नहीं होने पर मोबाइल बंद होने के संबंध में पूछने पर हुई विवाद में जानलेवा हमला करने का अारोप लगाया है. कहा कि मामले में चालक अरविंद कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई है.
रेलखंड पर ढाई घंटे बाधित रहा परिचालन : पीपराहा-कांटी के बीच रेल फाटक पर ट्रक फंसने के कारण रेल खंड पर करीब ढाई घंटे तक परिचालन प्रभावित रही. आरपीएफ रिकॉर्ड के मुताबिक गेट संख्या 113 सी पर करीब 21:55 बजे ट्रक फंस गया. आसपास में कैंप कर रहे रेलवे फोनमैन कर्मियों की मदद से रात डेढ़ बजे ट्रक को हटा ब्लॉग क्लियर कराया गया. इस बीच 19267 पोरबंदर एक्सप्रेस व डीएमयू करीब ढाई घंटे तक रुकी रही. रक्सौल-मुजफ्फरपुर डीएमयू पीपराहा स्टेशन के आगे मेन ब्लॉग में खड़ी रही, वही पोरबंदर कांटी में रुकी रही.
आरपीएफ ने जब्त किया ट्रक : रेल खंड के फाटक संख्या 113 सी पर रेलवे ट्रैक के बीच फंसने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ टीम की कार्रवाई में ट्रक का चालक भी पकड़ा गया है. मामले में जब्त बीडब्लयू 23 सी 2911 व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप वर्णवाल ने बताया कि ट्रक फंसने के कारण रेल खंड पर ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुई. जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया गया है. वही पकड़े गये चालक को न्यायिक हिरासत में बेतिया रेल न्यायालय भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >