मोतिहारी : रेलवे से फर्जी गिट्टी रैक मंगाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई होगी. फरार चल रहे सात अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बापूधाम मोतिहारी रेल थानाध्यक्ष ने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कुर्की आदेश जारी करने का आग्रह किया है.
इसके पूर्व की कार्रवाई में सभी फरारियों के घर रेल पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया था. इसके बाद भी आरोपितों ने सरेंडर नहीं किया. मामले में अग्रतर कार्रवाई को लेकर रेल पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में अर्जी दाखिल किया है. बताते चले कि मामले में चकिया व कांटी स्टेशन सहित चार मालबाबू व चार करोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है. इसमें कुल सात आरोपित फरार चल रहे हैं. जिनके विरुद्ध कुर्की की तैयारी चल रही है.
