मोतिहारी : शहर में मास्क लाइट मोबाइल टावर लगेगी. नगरपालिका क्षेत्र में करीब 70 स्थानों पर मास्क लाइट टावर होगा. इसके लिए शहर में जगह चिन्हित की गयी है. इजरायल की कंपनी टावर रिजन अपने खर्च से चिन्हित जगहों पर टावर बनायेगी. अागामी मार्च तक टावर निर्माण सहित मास्क लाइट लगाने का कार्य पूरा होगा.
जानकारी देते हुए नप कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम ने बताया कि एक मास्क लाइट की लागत खर्च करीब 20 से 25 लाख रूपये आयेगी. कहा कि इजरायल की कंपनी व नप प्रशासन के बीच करार हुए है. शर्त्त के आधार पर संबंधित कंपनी शहर में अपने खर्च से टावर बनायेगी. जिसपर मोबाइल टावर के साथ मास्क लाइट लगी होगी. कहा कि जगह चिह्नित कर ली गयी है. टावर संबंधित सरकारी भूमि पर लगायी जायेगी. इनमें शहर के कई चौक-चौराहा सहित प्रमुख सड़क के किनारे मास्क लाइट लगेगी.
