गुनगुनी धूप से लोगों को मिली राहत

तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद ठिठुरन कायम दिन ढलते ही सर्द हुआ मौसम मोतिहारी : जिले में जारी ठंड के असर के बीच मंगलवार को सुबह में छाए कोहरे के बाद खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी. लेकिन, दिन ढलते ही मौसम सर्द हो गया. तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठिठुरन कायम […]

तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद ठिठुरन कायम

दिन ढलते ही सर्द हुआ मौसम
मोतिहारी : जिले में जारी ठंड के असर के बीच मंगलवार को सुबह में छाए कोहरे के बाद खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी. लेकिन, दिन ढलते ही मौसम सर्द हो गया. तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठिठुरन कायम रही.
इस कारण अधिकांश लोग घर में दुबके नजर आए. वहीं बस स्टोपेज पर बस के इंतजार में खड़ी स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर, सुबह पहर घरों के बाहर का नजारा धुंध में लिपटा नजर आया. हालांकि, 10 बजते ही धूप खिलने से घर में दुबके लोगों को राहत मिली. इस बीच जहां पुरुषों ने दैनिक कार्यों के साथ बाजार जाकर सब्जी सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी की. वहीं महिलाओं ने घर की साफ-सफाई से लेकर कपड़ा धोने आदि का कार्य तेजी से निपटाया.
शाम होते ही मौसम के ठंड व कोहरे का असर बढ़ने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा. ठंड का असर बढ़ते ही लोगों ने अपनी दुकानें जल्द बंद कर दी. वहीं कोहरे का असर बढ़ने के साथ गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी रही. लोगों का कहना था कि मंगलवार को धूप निकलने से राहत मिली है. लेकिन, सुबह पहर कोहरा अधिक होने से परेशानी बढ़ने लगी थी. सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया.
कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी भीड़
सोमवार को खिली धूप के बीच लोगों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की. शहर के बलुआ चौक, मीना बाजार, चांदमारी चौक, हिंदी बाजार आदि जगहों पर सजी गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >