व्यवसायी से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख की ठगी

मोतिहारी : लखौरा के जवाहर प्रसाद से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये लेकर हड़प लिया गया. इसको लेकर जवाहर प्रसाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने चिरैया बैद्यनाथपुर के संतोष कुमार, रमेश साह, पुनीत साह व रविरंजन कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि संतोष से […]

मोतिहारी : लखौरा के जवाहर प्रसाद से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये लेकर हड़प लिया गया. इसको लेकर जवाहर प्रसाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने चिरैया बैद्यनाथपुर के संतोष कुमार, रमेश साह, पुनीत साह व रविरंजन कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि संतोष से काफी घनिष्ठता थी. उसके साथ उपरोक्त तीनों व्यक्ति दवा दुकान पर आते-जाते थे. चारों ने कहा कि मोतिहारी में जमीन लेना है तो चार दिन के अंदर छह लाख रुपये की व्यवस्था किजिए.

पैसे की व्यवस्था कर उन्हें दे दिया. इसके एवज में चारों ने विभिन्न बैंक का चेक दिया. कहा कि अगर जमीन रजिस्ट्ररी नहीं होता है तो बैंक में चेक जमा कर पैसा निकाल लिजिएगा. जमीन रजिस्टरी नहीं होने पर बैंक में चेक डाला तो बांउस कर गया. पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

अलग-अलग जगहों से दस लीटर शराब जब्त : मोतिहारी. मुफस्सिल पुलिस ने सिरसा मुसहर टोली व पासवान टोली में छापेमारी कर दस लीटर चुलाई शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार हो गये. मुसहर टोली से छह लीटर चुलाई शराब जब्त हुई है. उसमें सुरेश मांझी व फरेश मांझी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. वही पासवान टोली से चार लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया. इसमें कुंदन पासवान व भैरो पासवान के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >