अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठलोहियार गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गयी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार की है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि ग्रामीण अमीर खान, अब्बास अली सहित एक अन्य दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल से अश्लील […]

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठलोहियार गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गयी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार की है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि ग्रामीण अमीर खान, अब्बास अली सहित एक अन्य दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल से अश्लील गाना बजा रहे थे. मना करने पर गाली-गलौज की. गाली का विरोध किया तो पीट कर घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन

को हरसिद्धि भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >