मोतिहारी : समाहरणालय स्थित कोर्ट हाजत से कैदी भान में चढ़ने के दौरान एक बंदी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया. फरार बंदी की पहचान सुगौली थाना के कोरैया निवासी राजबली महतो के रूप में की गयी है. वह सुगौली थाना कांड संख्या 408/17 मामले का आरोपी है. कोर्ट हाजत प्रभारी दारोगा मेजर ईमाम ने नगर थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि कुल 44 विचाराधीन बंदी को उपास्थापना हेतु केंद्रीय कारा मोतिहारी से सेशन कोर्ट हाजत लाया गया. करीब 1.30 बजे हाजत से केंद्रीय कारा भेजने के लिए भान में चढ़ाया जा रहा था कि उसी दौरान वह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया. इधर नगर इंस्पेक्टर आंनद कुमार ने बताया कि उक्त बंदी की गिरफ्तारी हेतु सभी थानों को सूचित कर छापेमारी की जा रही है.
चकमा देकर कोर्ट हाजत से कैदी फरार
मोतिहारी : समाहरणालय स्थित कोर्ट हाजत से कैदी भान में चढ़ने के दौरान एक बंदी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया. फरार बंदी की पहचान सुगौली थाना के कोरैया निवासी राजबली महतो के रूप में की गयी है. वह सुगौली थाना कांड संख्या 408/17 मामले का आरोपी है. कोर्ट हाजत प्रभारी दारोगा मेजर ईमाम […]
