चेक प्रोसेसिंग सेंटर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मोतिहारी : सदर एसडीओ के फर्जी हस्ताक्षर व जाली चेक से सात लाख 38 हजार रूपये के निकासी मामले में सीसीपीसी (सेंट्रलाइज चेक प्रोसेसिंग सेंटर) न्यू दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक मनीष बख्शी ने नगर थाना में शुक्रवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में श्री बख्शी ने कहा है कि वास्तविक खाताधारक […]

मोतिहारी : सदर एसडीओ के फर्जी हस्ताक्षर व जाली चेक से सात लाख 38 हजार रूपये के निकासी मामले में सीसीपीसी (सेंट्रलाइज चेक प्रोसेसिंग सेंटर) न्यू दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक मनीष बख्शी ने नगर थाना में शुक्रवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में श्री बख्शी ने कहा है कि वास्तविक खाताधारक एसडीओ सदर है. उनके खाता संख्या 11060619654 के कथित हस्ताक्षर थे. दिनांक 23 नवंबर 17, दो दिसंबर 17 व चार दिसंबर 17 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक तथा यूनाईटेड बैंक मोतिझील मुजफ्फपुर शाखा में संतोष कुमार सिंह, प्रह्लाद साव एवं मसूद अली इकबाल नाम से कुल सात लाख 36 हजार 340 जमा कराने के लिए प्रस्तुत किया था, जो कि राकेश कुमार के अभिरक्षा में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >