हाजीपुर में दूल्हा-दुल्हन को ले जा रहे कार चालक को आयी झपकी, दो बच्चों को कुचला, मौत पर हंगामा

महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत के अलीपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जा रहे दो बच्चों को कुचल दिया. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत के अलीपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जा रहे दो बच्चों को कुचल दिया. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में अलीपुर भदवास गांव निवासी मनोज राय के पुत्र आदित्य राज (10 वर्ष) और संतोष कुमार के पुत्र आशीष कुमार (8 वर्ष) शामिल हैं. दोनों चचेरे भाई थे. वहीं, कार में सवार दूल्हा-दुल्हन भी गंभीर रूप से घायल हो गये.

महुआ-देसरी मार्ग जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप महुआ-देसरी मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह महुआ-देसरी मार्ग से एक कार दूल्हा-दुल्हन को लेकर गुजर रही थी. अलीपुर भदवास गांव के पास चालक को झपकी आने से कार ने सड़क पार कर रहे दोनों बच्चों को कुचल दिया और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गयी. परिजन दोनों बच्चों को महुआ के एक नर्सिंग होम में ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार सवार दूल्हा-दुल्हन को कमरे में बंद कर घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया.

जम कर हंगामा

इस दौरान लोगों ने जम कर हंगामा किया. इससे महुआ-देसरी मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन ठप रहा. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के निर्देश पर एसआइ पुष्पराज शर्मा, अभिषेक वर्मा तथा पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया.

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद पूरा गांव गमगीन है. वहीं, घटना में घायल दूल्हा-दुल्हन का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार राघोपुर फतेहपुर गांव के सतीश की शादी पटेढ़ी बेलसर के काजल के साथ बुधवार को हुई थी. शादी के बाद सतीश पत्नी को लेकर अपने घर लौट रहा था.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >