अफसरशाही के खिलाफ जिला पार्षदों का विरोध, आंखों पर काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

Buxar Jila Parishad Protest : प्रदर्शनकारियों ने पहले धरना-प्रदर्शन, फिर अर्द्धनग्न प्रदर्शन के बाद अब चौथे दिन सदस्यों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया.

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट
Buxar Jila Parishad Protest : विकास कार्यों में लापरवाही और अफसरशाही के विरोध में जिला परिषद सदस्यों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. पार्षदों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर जिला परिषद कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज कराया.

30 तक चलेगा आंदोलन

बताया गया कि पार्षदों का चरणबद्ध आंदोलन 18 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा. इसके तहत पहले धरना-प्रदर्शन, फिर अर्द्धनग्न प्रदर्शन के बाद अब चौथे दिन सदस्यों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया.

जिप सदस्यों का आरोप- विकास कार्यों की नहीं होती समीक्षा

जिला परिषद सदस्यों का आरोप है कि डीडीसी बक्सर नियमित रूप से जिला परिषद कार्यालय नहीं आतीं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी नहीं की जाती. उनका कहना है कि जब वे अपने क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी लेने कार्यालय पहुंचते हैं तो कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है.

सदस्यों ने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर और प्रभावशाली लोगों के माध्यम से जिला परिषद को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही कार्यालय कर्मियों से अनिश्चितकालीन अवकाश के लिए आवेदन दिलवाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

आठ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा

इस दौरान जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र ठाकुर ने अध्यक्ष को आठ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. मांग पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 की 15वीं, 6वीं एवं 5वीं वित्त की प्रशासनिक स्वीकृति, 2021-22 से 2024-25 तक के विकास कार्यों का लंबित भुगतान, 2021-22 से 2025-26 तक पोर्टल खोलकर पूरक योजनाएं दर्ज करने, डीडीसी द्वारा कथित भेदभाव और अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने, डाक बंगला के डीपीआर के आधार पर टेंडर कराने, सामान्य बैठकों का अनुपालन सुनिश्चित करने, डीडीसी को नियमित कार्यालय उपस्थिति तथा जिला परिषद की 1100 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पीपीपी मोड पर मार्केट व मैरिज हॉल विकसित कर आय बढ़ाने की मांग शामिल है.

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, पंचायती राज सचिव, आयुक्त पटना प्रमंडल, अपर सचिव एवं जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है. प्रदर्शन में राजीव कुमार, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, बेबी देवी, सुनैना कुंअर, सहाना खातून, केदार सिंह, अरमान मालिक, मनोज कुशवाहा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मुर्तुजा अंसारी, संजय कुमार सिंह, नागेंद्र यादव, दिनेश सिंह और बसंत यादव सहित कई सदस्य शामिल थे.

Also Read : बक्सर कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानिए झूठे केस का क्या था पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >