बक्सर में डायन बताकर परिवार के साथ मारपीट, टोना-टोटका के आरोप में लाठी-डंडों से हमला

Buxar Tona Totka Case : बक्सर में 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का दंश झेलना पड़ रहा है. नगर थाना क्षेत्र में टोना-टोटका और डायन का झूठा आरोप लगाकर एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट की वारदात सामने आई है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Buxar Tona Totka Case : बक्सर में 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है. नगर थाना क्षेत्र में टोना-टोटका और डायन का झूठा आरोप लगाकर एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट की वारदात इसका ताजा उदाहरण है. यह घटना शहर के मेन रोड स्थित महावीर स्थान के पास तुरहा टोली मुहल्ला में घटी. जहां डायन व टोना-टोटका की शंका में अपने ही पट्टिदारों के बीच जमकर लाठियां चटकीं.

पट्टीदारों ने की मारपीट

इस मामले में तुरहा टोली वार्ड नं.13 निवासी चक्रधारी प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार के तहरीर पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस मामले में पीड़ित परिवार के पट्टीदार संजय प्रसाद, आशा देवी और उनके तीन बेटे करण, अर्जुन और वरुण को नामजद किया गया है.

क्या है पूरा मामला

पीड़ित चंदन ने पुलिस को बताया है कि उनके ही परिवार के पट्टीदार संजय प्रसाद, आशा देवी और उनके तीन बेटे करण, अर्जुन व वरुण उन पर झूठा आरोप लगाते हुए उनकी दुकान पर पहुंचे और उन पर टोना-टोटका, डायन विद्या और भूत-प्रेत का साया होने का आरोप लगाया. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. आरोपियों ने जमकर मारपीट की और जमकर पत्थरबाजी भी किए. बीच-बचाव कर स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया, लेकिन जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

बदनाम करने के लिए लगा रहे झूठा आरोप

पीड़ित ने कहा कि आरोपी सिर्फ उसे और उसके परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने और प्रताड़ित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इस घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : यूपी से आई तेज रफ्तार कार का बक्सर गोलंबर पर कहर, दो बाइक सवारों को 300 फीट तक घसीटा, फिर दूसरी कार से टकराई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >