बक्सर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, ससुराल वाले फरार

ब्रह्मपुर के पुरवा गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार. पुलिस मामले की जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

Buxar News: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में गुरुवार की दोपहर एक 30 वर्षीय महिला की उसके ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान राधा देवी (पति- भिखारी यादव) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घर के सभी सदस्य फरार हो चुके थे. पुलिस ने बंद कमरे में बिस्तर पर पड़े महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल महिला की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी. पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

मायके वालों के पहुंचने का इंतजार

मृतका का मायका बिहिया थाना क्षेत्र के कर्जा गांव में है. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और उनके आने का इंतजार कर रही है. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मायके या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बाना-बनैठी प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर, दिलदारनगर और डेहरी के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कांत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >