नगर के गंगा के बीच बालू के टीला के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना कोे लेकर नव वर्ष का करेंगे शुरूआत

जिले में नये साल का आगाज आज हो गया है. इसके साथ ही नये साल को नये तरीका तथा अपने-अपने ढंग से मनाने की कार्य योजना बना लिया गया है.

बक्सर. जिले में नये साल का आगाज आज हो गया है. इसके साथ ही नये साल को नये तरीका तथा अपने-अपने ढंग से मनाने की कार्य योजना बना लिया गया है. सुबह होने के साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चन को लेकर भीड़ उमड़ेगी. जिससे उनका नव वर्ष की शुरूआत नये विचारों के साथ हो सके. नगर के गंगा के बीच बालू के टीले, रामेश्वरनाथ मंदिर, श्रीनाथ बाबा मंंदिर, कवलदह पोखर स्थित पार्क, नगर भवन पार्क के साथ ही यूपी के मंगला भवनी मंदिर में काफी भीड़ लगने की संभावना है. वहीं जिले के युवा डीजे के साथ गंगा के लहरों पर नावों में नये साल का जश्न मनाते है. वहीं नव वर्ष को बधाई देने के लिए फूलों की गुलदस्ता का बाजार भी यमुना चौक पर सज गया है.

नगर के जेल के पास सिपाही घाट बनता है पिकनिक स्पॉट : गंगा के पानी कम होने के बाद जगह-जगह बालू के टीले उभर गये है. जो युवा वर्ग के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा नव वर्ष को मनाने का पिकनिक स्पॉट बनेगा. युवा वर्ग कुछ दिन पूर्व से ही नव वर्ष का जश्न मनानेे के लिए जगहों का चयन कर लिया गया हेै. जहां युवकों के साथ ही अन्य लोगों ने जश्न मनाने के लिए तैयारी कर लिया है. नगर के जेल के पास सिपाही घाट के पास फैला मैदान भी लोगों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बनता है. जहां परिवार के साथ नव वर्ष को अपने ढंग से बनाने के लिए पहुंचेगे.

त्रिमुहानी के पास बालू का टीला पिकनिक के लिए पहली पसंद : नगर के त्रिमोहानी के पास बालू का टीला जिले के वासियों के लिए जुहु बीच बन जाता है. गंगा के बीच निकले बालू का टीला लोगों की पहली पसंद बन गयी है. जहां युवा से लेकर बुजुर्ग सभी नव वर्ष मनाने के लिए पहुंचेंगे. इस जगह पर विशेषकर युवा वर्ग की पहली पसंद बना हुआ है. यहां प्राकृतिक दृश्य काफी मनमोहक बना रहता है. पानी के बीच में त्रिमोहानी पर सफेद बालू का टीला अलग ही छटा बिखेरता है. जिससे त्रिमाहानी का आकर्षण लोगों को खींच लाने को मजबूर कर देता है. इसको ध्यान में रख युवा के साथ अन्य लोग परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाने पहुंचते है.

मंदिरों में भी लगेगी भीड़ : नगर के रामरेखाघाट के साथ ही नाथ बाबा मंदिर परिसर में नव वर्ष की शुरूआत करने के लिए भीड़ लगेगी. सबसे पहले लोग अपने घरों से निकलकर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते है. नगर के चरित्रवन स्थित नौलखा मंदिर, नगर के ज्यादातर लोग रामरेखाघाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर एवं श्रीनाथ बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ पूरे दिन लगी रहती है. इसके साथ ही यूपी में स्थित मंगलाभवानी माता के मंदिर में भी लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते है. वहीं गमहर स्थित मां कामाख्या मंदिर में दर्शन को लेकर भी काफी भीड़ जिले के लोगों की यूपी में पहुंचती है.

कवलदह पोखर में लगेगी भीड़ : नव वर्ष को अपने-अपने ढंग से मनाने के उदेश्य से काफी लोग कवलदह पोखर परिसर में पहुंचते है. जहां नौका विहार से लेकर पार्क में विभिन्न प्रकार की झूलों का बच्चे लुफ्त उठायेंगे. जहां आकर्षक फूल एवं पौधा के बीच लोग स्वच्छ व पॉलीथिनमुक्त परिसर में नव वर्ष को मनायेंगे. सर्वाधिक उत्साह बच्चों में नौका विहार को लेकर है. जहां नव वर्ष को लेकर वन विभाग से नौका विहार एवं पार्क में व्यवस्था की गई है. जिससे भीड़ के कारण पार्क में अव्यवस्था कायम नहीं हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >