बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, जगह-जगह जलजमाव

मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक रूक-रूक कर हो बारिश से शहर एक बार फिर नरक में तब्दील हो गया है.

बक्सर. मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक रूक-रूक कर हो बारिश से शहर एक बार फिर नरक में तब्दील हो गया है. शहर की अधिकतर सड़कें कीचड़ से सन गयी है. फिसलनभरी सड़कों पर चलना लोगों के लिये दुश्वार रहा. शहर की अधिकांश सड़कें चलने लायक नहीं रहा. सड़कों पर जलजमाव होने से झील का नजारा दिखा. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. शहर के कई इलाकों की स्थिति गांवों से भी बदतर हो गयी है. इन इलाकों में सड़कों पर पानी बह रहा है. नाले-नालियां जाम हैं. जगह-जगह फैली गंदगी से शहर नरक में तब्दील हो गया है. नगर पर्षद बक्सर क्षेत्र के कई इलाकों में पसरी गंदगी नप की साफ-सफाई पोल खोल रही है. पांडेयपट्टी, मोहनपुर, मलहचकिया, जासो, नई बाजार, जेल रोड में बसे इलाकों की स्थिति तो गांव से भी बदतर हो गयी है. कवलदह पार्क, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौक पर कूड़े का उठाव नहीं होने के कारण आने जाने के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के कारण कई जगहों पर लगे गंदगी का अंबार तो नगर पर्षद के कार्यशैली पर ही प्रश्न चिन्ह ही खड़ा करता है. वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, जेल पइन रोड, कोइरपुरवा, खलासी मुहल्ला में सड़कों का हाल बेहाल है. मुनीम चौक स्थित भगत सिंह पार्क, महिला जेल कारागार, सिविल लाइन इलाके में जलजमाव के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. यहीं हाल पुराना थाना के समीप का है. यहां भी गंदगी पसरी है. जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बारिश के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कूड़े नाले-नालियों में जा मिले. शहर के ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका हैं. खुदाई वाले इलाकों में सड़कें फिसलन भरी हो गयी हैं. जिस कारण लोग फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं. बारी टोला, वनस्पतिनगर, आदर्श नगर, आदर्श कॉलोनी, मुसाफिरगंज, मठिया मोड़, मलहचकिया, कुंवर सिंह कॉलेज गेट, यमुना चौक, श्मशान मोड़, इटाढ़ी रोड, खलासी मुहल्ला, सब्जी मंडी, सिंडिकेट, सोहनीपट्टी, कोइरपुरवा की कई कॉलोनियों की सड़कों पर गंदे पानी का जलजमाव हो गया है. सोहनीपट्टी के रजा अहमद खां, नागेंद्र कुमार ने कहा कि शहर सड़कों पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >