Buxar News : बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर रविवार को विश्वामित्र सेना की ओर से सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न नि:शुल्क सेवा कार्य भी आयोजित किए गए. कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ियां
तीज और चौरचन के अवसर पर सम्मेलन में पहुंचीं महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया. वहीं, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. विश्वामित्र सेना की ओर से बक्सर की पहचान से जुड़े च्यवनप्राश का भी वितरण किया गया.
जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए चश्मे
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया. जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को चश्मे उपलब्ध कराए गए. विभिन्न नि:शुल्क सेवा कार्यों का लाभ मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई. उपस्थित लोगों ने विश्वामित्र सेना के इस प्रयास की सराहना की.
Also Read : आईईएसएम की बैठक में दो चयनित सैन्य अधिकारियों को किया गया सम्मानित
बक्सर को पहचान और अधिकार दिलाने का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा. उन्होंने कहा कि बक्सर को उसका वह अधिकार और पहचान, जो अब तक नहीं मिली है, विश्वामित्र सेना दिलाएगी. बक्सर की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सनातन पहचान को मजबूत करने के लिए संगठन लगातार कार्य करेगा.
Also Read : बक्सर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
विरासत और अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील
राजकुमार चौबे ने बक्सरवासियों से अपनी विरासत, पहचान और अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि बक्सर की ताकत उसकी जनता की एकजुटता में है. सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से बक्सर को उसकी उचित पहचान और अधिकार दिलाने का अभियान आगे बढ़ाया जाएगा.
Also Read : बक्सर में घटने लगी गंगा जी की रफ्तार, 8 घंटे में 8 सेंटीमीटर नीचे आया जलस्तर, तटीय इलाकों में राहत की उम्मीद
