बक्सर में वीबी जी रामजी योजना की समीक्षा बैठक: तीन प्रखंडों के पीओ का वेतन स्थगित, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

वीबी जी रामजी योजना की समीक्षा बैठक में बक्सर जिलाधिकारी साहिला ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया. तीन प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों (PO) का वेतन स्थगित कर दिया गया है. 10 अगस्त से विशेष पौधारोपण अभियान शुरू होगा.

Buxar News: बक्सर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में वीबी जी रामजी (VB-G RAM-G) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया. राजपुर, नावानगर और इटाढ़ी प्रखंडों में मानव दिवस सृजन की उपलब्धि एक प्रतिशत से भी कम पाए जाने पर डीएम ने तीनों प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों (PO) से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया.

10 अगस्त से चलेगा विशेष पौधारोपण अभियान

जिलाधिकारी ने अगस्त माह में जॉब कार्डधारियों को रोजगार एवं कार्य उपलब्ध कराने की प्रगति की गहन समीक्षा की. वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को 10 अगस्त से विशेष अभियान चलाकर समारोहपूर्वक व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्य कराने का निर्देश दिया.

जल संरक्षण और अवसंरचना निर्माण पर विशेष जोर

बैठक में वीबी जी रामजी योजना के तहत मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़े वर्कशेड निर्माण तथा जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें.

Also Read: बाना-बनैठी प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर, दिलदारनगर और डेहरी के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >