बक्सर: रामपुर के समीप नहर में तैरता मिला अज्ञात शव, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

डुमरांव राजवाहा नहर में एक अज्ञात शव मिलने से रामपुर गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

Buxar News : केसठ प्रखंड के डुमरांव राजवाहा नहर में रामपुर गांव के समीप मंगलवार को पानी में तैरता एक अज्ञात शव मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव को नहर में तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी वासुदेवा थाना पुलिस को दी. इसके बाद वासुदेवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

फ़िलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी थी. मृतक कौन है, वह कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और शव की पहचान के बाद ही हो सकेगा.

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वासुदेवा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >