बक्सर: नहर से मिले युवक के शव की हुई पहचान, रविवार से लापता था वीरेंद्र सिंह

बक्सर जिले में कुलमनपुर गांव के पास नहर से मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. वे रविवार से घर से लापता थे.

Buxar News : बक्सर जिला के बासुदेवा थाना क्षेत्र के डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप नहर से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव निवासी स्वर्गीय सिजग सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

मंगलवार सुबह नहर से मिला था शव

बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार सुबह कुलमनपुर गांव के समीप नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. सूचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया गया.

रविवार से घर से था लापता

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में की. परिजनों ने बताया कि वह रविवार से घर से लापता थे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला था.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Triloki chaubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >