बक्सर: टुड़ीगंज स्टेशन पर 26 जुलाई को विशाल धरना, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत पांच सूत्री मांगों पर गरजेगी रेलयात्री समिति

टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर विकास और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेलयात्री कल्याण समिति रविवार को धरना देगी. कोरोना काल से बंद ट्रेनों के न चलने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है.

Buxar News : बक्सर जिले के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के विकास, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर रेलयात्री कल्याण समिति रविवार को स्टेशन परिसर में विशाल एकदिवसीय धरना देगी. समिति का कहना है कि कोरोना काल के बाद कई ट्रेनों का परिचालन बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

आज होगा विशाल धरना, डीआरएम को दी गई सूचना

रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा टुड़ीगंज के तत्वावधान में 26 जुलाई को स्टेशन परिसर में एकदिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा. इसकी सूचना सहायक स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भेज दी गई है. समिति ने कहा कि यह आंदोलन स्टेशन के विकास और यात्रियों के अधिकारों के लिए शुरू किया जा रहा है.

कोरोना के बाद बंद हुई ट्रेनों को फिर चलाने की मांग

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल से पहले टुड़ीगंज स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव होता था. बाद में इन ट्रेनों का परिचालन स्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्टेशन की आय में भी आई भारी गिरावट

समिति के अनुसार, पहले स्टेशन की दैनिक आय 22 से 24 हजार रुपये तक होती थी, लेकिन ट्रेनों का ठहराव बंद होने के बाद यह घटकर 7 से 8 हजार रुपये प्रतिदिन रह गई. इससे स्टेशन के विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं.

14 पंचायतों का समर्थन, आंदोलन होगा चरणबद्ध

शाखा अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि टुड़ीगंज स्टेशन से जुड़े 14 पंचायतों के लोग आंदोलन के समर्थन में एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि रविवार का धरना आंदोलन का पहला चरण है. यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >