Buxar News: 354 पेटी विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

नया भोजपुर थाना पुलिस को बुधवार की रात्रि एक बड़ी सफलता मिली है

डुमरांव

. नया भोजपुर थाना पुलिस को बुधवार की रात्रि एक बड़ी सफलता मिली है. नया भोजपुर के सामने फोर लाइन से एक ट्रक को बरामद किया गया है जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. हालांकि नया भोजपुर थाना को इस हफ्ते में यह दूसरी सफलता मिली है. इसी हफ्ते में कुछ दिनों पहले एक ट्रक में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की थी. जिसे चंडीगढ़ से पटना ले जाया जा रहा था. इसी हफ़्ते में दूसरी बार पुलिस ने बुधवार की रात्रि घेराबंदी कर एनएच 922 से एक ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. इसकी प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि बुधवार की रात्रि एक गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप राजस्थान से होते हुए बक्सर के रास्ते दरभंगा ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बक्सर को सूचित किया गया. वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ के नेतृत्व में भोजपुर थाने की पुलिस के साथ एक टीम गठित किया गया. टीम का संचालन एसडीपीओ डुमरांव खुद कर रहे थे. टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार भोजपुर, पुलिस निरीक्षक श्रीनाथ कुमार डुमरांव अचल, अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार भोजपुर के द्वारा नया भोजपुर थाना के पास एनएच 922 पर सघन वाहन जांच चलाया गया. इस दौरान नया भोजपुर के समीप बुधवार की रात्रि बक्सर के तरफ से एक ट्रक आते दिखाई दिया जिस पर डाक पार्सल लिखा था. उक्त वाहन को रुकवा कर ड्राइवर से पूछताछ करने पर बताया कि इस गाड़ी में बिस्कुट भरा हुआ है. इसके बाद गाड़ी को विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के दौरान गाड़ी में चारों तरफ से बिस्कुट रखा गया था. बिस्कुट के साथ भारी मात्रा अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था. इस दौरान वाहन चालक ने बताया कि शराब की खेप को लेकर दरभंगा जाना था. मौके से वाहन को जब्त कर एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रक का नंबर बीआर 01 जीजी 1254 हैं जिसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया है. हालांकि पुलिस के तहकीकात के बाद पता चला की ट्रक का नंबर भी फर्जी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि रॉयल ग्रीन व ऑफिसर चॉइस ब्लू अंग्रेजी शराब (कुल 354 पेटी जिसमें 750 एम एल 350 एमएल व 180 एमएल शामिल है. कुल शराब 3144. 96 लीटर जब्त किया गया है.

गिरफ्तार चालक तेजपाल शर्मा, पिता खेमराज शर्मा, गांव गली नंबर 9 सौराज नगर, उदयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान एसडीपीओ ने भोजपुर थाना पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उनके द्वारा कहा गया कि शराब तस्करों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा शराब तस्करी पर पुलिस की पौनी निगाह बनी है. हालांकि सोने वाली बात है की बक्सर गंगा ब्रिज पर उत्पाद विभाग के द्वारा स्कैनर मशीन से जांच किया जाता है. लेकिन जांच के बाद भी तस्कर वहां से सुरक्षित वाहन लेकर निकल जाते है. यही कारण है कि इसी हफ्ते में कुछ दिनों पहले ही नया भोजपुर थाने के द्वारा ही एक ट्रक विदेशी शराब के साथ ट्रक को जब्त किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >