बक्सर: ‘सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम’ का संदेश, शिव शिष्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

वैश्विक शिव शिष्य परिवार ने दीदी नीलम आनंद मां के 74वें अवतरण दिवस पर 'सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' अभियान चलाया. इस अभियान के तहत जन-जागरूकता पदयात्रा और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया.

Buxar News : वैश्विक शिव शिष्य परिवार, छोटका नुआव के तत्वावधान में रविवार को दीदी नीलम आनंद मां के 74वें अवतरण दिवस पर "सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम" अभियान के तहत जन-जागरूकता पदयात्रा और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान में बड़ी संख्या में शिव शिष्यों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

पदयात्रा के साथ किया पौधारोपण

कार्यक्रम की शुरुआत सदर प्रखंड के नुआव से हुई. हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर शिव शिष्यों ने जन-जागरूकता पदयात्रा निकाली. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया. यह पदयात्रा नया बाजार मठिया मोड़ पहुंचकर संपन्न हुई.

प्रकृति संरक्षण को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में वैश्विक शिव शिष्य परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार दास ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा दायित्व है. उन्होंने कहा कि दीदी नीलम आनंद मां के अवतरण दिवस पर हर वर्ष शिव शिष्य पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं.

27 जुलाई को देशभर में लगेगा एक-एक पौधा

सतीश कुमार दास ने बताया कि 27 जुलाई को देशभर में शिव शिष्य दीदी नीलम आनंद मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेंगे. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की.

सैकड़ों शिव शिष्यों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पौधारोपण अभियान का संचालन संयोजक चंदन कुमार के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में कुमारी निर्मम, निर्मला देवी, रानी देवी, रीता देवी, शिवांशु, आनंद, श्रीभगवान चौधरी, गीता देवी, बेबी देवी, शैलेंद्र वर्मा, शुभम, अजय चौबे, राजू प्रसाद, अशोक केसरी, राजेश जी, श्याम बिहारी राम, शिवजी, गुड़िया राम, अवध, निर्मला, खुशी सहित सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया. सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दोहराया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >