Buxar News: राजस्व महाअभियान को लेकर चार अगस्त से जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

16 अगस्त से जिले में चलने वाले राजस्व महाअभियान को लेकर चार अगस्त से जिले में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

बक्सर. 16 अगस्त से जिले में चलने वाले राजस्व महाअभियान को लेकर चार अगस्त से जिले में प्रशिक्षण दिया जाएगा. भू राजस्व के विभागीय जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को जिला स्तरीय पदाधिकारी को समाहरणालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा. वही अंचलवार प्रशिक्षण 5 अगस्त से 9 अगस्त तक दिया जायेगा. वही जिला नोडल के रूप में पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल होंगे. ठीक राजस्व महा अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है . अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जिले के विभिन्न पदाधिकारी को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया. राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव शहजाद अहमद, अंचल अधिकारी बक्सर प्रशांत शाडिल, अंचल अधिकारी केसठ अभिषेक गर्ग, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बक्सर सतीश कुमार, राजस्व कर्मचारी अंचल बक्सर सुजीत कुमार राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं. किस अंचल में कब दिया जाएगा प्रशिक्षण 6 अगस्त को सदर बक्सर, चौसा, राजपुर, इटाढ़ी प्रखंड में, 7 अगस्त को नावानगर, डुमरांव, केसठ, चौगाई में 8 अगस्त को, ब्रह्मपुर, चक्की, सिमरी में प्रशिक्षण दिया जाएगा. विभागीय जानकारी के अनुसार अंचल स्तरीय प्रशिक्षण में संबंधित अंचल अधिकारी अपने अधीनस्थ सभी हलका कर्मचारी, अंचल अमीन और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल रहेगे. अभियान के लिए प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. बक्सर प्रखंड के लिए अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान, चौसा प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर अविनाश कुमार, राजपुर प्रखंड के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर शशि भूषण, इटाढ़ी प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद अल्लामा मुख्तार , डुमरांव प्रखंड के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर सैयद शहजाद अहमद, नवानगर प्रखंड के वरीय उप समाहर्ता बक्सर आलोक नारायण वत्स, चौगाई प्रखंड के लिए वरीय उप समहर्ता आदित्य कुमार, केसठ प्रखंड के लिए वरीय उप समहर्ता रवि बहादुर, सिमरी प्रखंड के जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार, ब्रह्मपुर प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार, चक्की प्रखंड के वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >