फाइल- 23- टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोचाढ़ी ने बीआईएसएफ को 44 रनों से हराया

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोचाढ़ी ने बीआईएसएफ को 44 रनों से हराया

12 मई- फोटो- 28- विजेता टीम कैप्टन को कप वितरण करते मुख्य अतिथि चौसा. प्रखंड क्षेत्र के चुन्नी पंचायत स्थित बेचनपुरवां फील्ड पर हरिदास बाबा क्रिकेट क्लब के बैनर तले आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विकास राज ने फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच कोचाढ़ी बनाम प्लांट की बीआईएसएफ की टीमों के बीच खेला गया. जिसमें कोचाढ़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 184 रन बनाते हुए विपक्षी टीम के सामने 185 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. 185रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौसा पावर प्लांट बीआईएसएफ की टीम ने 15 ओवर में 140 रन ही बना सकी. इस तरह कोचाढ़ी क्रिकेट क्लब ने 44 रन से मैच को जीतकर टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमा लिया. हिरामन यादव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त मैच के दौरान गोलू कुमार, चंदन यादव, कृष्णा गुप्ता, दीनदयाल दूबे सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >